कटिहार, नवम्बर 3 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। सुबह और देर शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी बनी हुई है। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच अगले चार दिनों तक जिले में आसमान साफ रहने और बारिश की संभावना कम रहने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के आसपास बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट आने के संकेत हैं। सात नवंबर तक न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात में ठंड का असर और बढ़ेगा। मंगलवार को कटिहार का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि लोगों को 28 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। सुबह से आसमान में छिटपुट बादल के बीच मौसम सामान्य बना रहा। अगले कुछ घंटों तक आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। शाम छह बजे ताप...