Katihar News: सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी; सेहत पर भारी पड़ रहा मौसम का बदलता मिजाज
कटिहार, अक्टूबर 25 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार में मौसम का बदलता मिजाज अब लोगों की सेहत के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ाने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठंड, जबकि दोपहर में तेज धूप और गर्मी के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसका असर अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या पर भी दिखने लगा है। वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, जुकाम और दस्त की शिकायत लेकर लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों के साथ दमा, सांस फूलने और निमोनिया से पीड़ित मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। दूसरी ओर, आने वाले दिनों में संभावित बारिश ने धान की कटाई और खलिहान में रखी उपज को सुरक्षित रखने की चिंता बढ़ा दी है। रविवार, को कटिहार में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। दोपहर बाद तापमान 29 डिग्री के आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.