कटिहार, जुलाई 11 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता मानसून ने अब कटिहार में पूरी रफ्तार पकड़ ली है। अरब सागर से सक्रिय मानसूनी प्रणाली के मजबूत होने से जिले में पिछले करीब 18 घंटे से रुक-रुककर और कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 60 से 70 मिमी तक वर्षा, 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने तथा गरज-चमक के साथ ठनका गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि वर्षा की संभावना 90 प्रतिशत तक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: छाता-बरसाती साथ रखें; 32 जिलों के 385 प्रखंडों में आंधी-पानी का अलर्...