कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। 1501 वां जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के आयोजन को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है। 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जाएगा। इसको लेकर अरगरा चौक स्थित मोफरगंज मस्जिद परिसर में सीरत कमिटि की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अहसन रजा एवं संचालन सचिव मोहम्मद मुख्तार आलम ने किया। बैठक में जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का मुख्य जुलूस डीएस कॉलेज मैदान से निकाला जाएगा। जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए शहर का भ्रमण करेगा और टाउन हॉल पहुंचकर सभा में तब्दील हो जाएगा। सभा में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले उलेमा और मौलाना पैगंबर हजरत मोहम्म...