कटिहार, जुलाई 11 -- Katihar News: कदवा, एक संवाददाता कदवा प्रखंड के तेतलिया पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी स्वर्गीय हाजी जहीरुद्दीन के 30 वर्षीय पुत्र अहसन रजा बीपीएससी की परीक्षा में 149वां रेंक प्राप्त कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व आपूर्ति निरीक्षक का पद हासिल कर अपने गांव सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अहसन के आज अपने पैतृक गांव आगमन पर उनके इस सफलता से पूरे पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है। अहसन के इस सफलता पर पूरे गांव के लोगों ने उनके आते हीं उनका भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। आयोजित सम्मान समारोह में भारी संख्या में पंचायत के लोगों ने उपस्थित होकर फूल माला पहना कर व गुलदस्ता देकर बधाई दिया। सफलता पर अहसन रजा ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के विद्यालय से आरंभ किया तथा द...