कटिहार, अक्टूबर 26 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। शहर के महेश्वरी एकेडमी मैदान में चल रहे स्वर्गीय महामाया देवी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच सोमवार को भागलपुर बनाम शुभम क्रिकेट एकेडमी साहिबगंज के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में साहिबगंज ने भागलपुर को आठ विकेट से पराजित कर दिया। शुभम क्रिकेट एकेडमी के शेखर अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। शुभम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। साहिबगंज टीम की घातक गेंदबाजी से भागलपुर की टीम 31 रन पर ऑल आउट हो गई। भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रांजल ने 15 रन, अभिनव और लक्ष्य ने एक-एक रन का योगदान किया। अन्य बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पैवेलियन वापस लौट गए। शुभम क्रिकेट एकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए शेखर और अब्दुल ने 3...