कटिहार, जुलाई 22 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता सालमारी छठ घाट के निकट लगा बिजली का ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से खराब है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 केवीए ट्रांसफार्मर यहां लगा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर में क्षमता से अधिक लोड होने की वजह से यह जल चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक इस ट्रांसफार्मर पर लोड है। इसकी वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। स्थानीय संदीप अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल, दीपक कुमार,मोनटी कुमार दिनेश कुमार सहित अन्य उपभोक्ताओ ने बिजली विभाग से यहां 25 केवीए की जगह 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने बताया कि जब से यह ट्रांसफार्मर लगा है। तब से लो वोल्टेज की समस्या, बार-बार पावर कट आदि की समस्या लगातार बनी हुई थी। वहीं स्थानीय बिजली मिस्त्री ने बताया कि विभाग को इसके ब...