कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता लगातार रूक रूक कर हो रही बारिश से सालमारी बाजार की सड़कों पर जलजमाव से आमलोगों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों में भी पानी प्रवेश कर गया है। लोगों ने कहा कि जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है। स्कूली छात्रा रक्षा,प्रियंका, नंदिनी,सीखा,सुमन ने बताया कि सड़क पर जल जमाव के कारण विद्यालय नहीं जा पाते हैं। स्थानीय लोगों ने सालमारी बाजार से हटाने तथा जलजमाव की समस्या का समाधान करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...