कटिहार, जुलाई 7 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के तहत मंगलवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मनिहारी प्रखंड की दक्षिणी कांटाकोष पंचायत भवन परिसर में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं के निष्पादन की प्रगति का जायजा लिया तथा निष्पादित मामलों के लाभुकों को अपने हाथों से प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर कार्रवाई करते हुए 30 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का प्रय...