कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई डीएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार को भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना शोध पत्र रोल ऑफ हाइड्रोपोनिक फार्मिंग इन ए अचिविंग सस्टेनेबल एग्रीकल्चरः ए प्रिज्मा बेस्ड मेटा एनालिसिस विषय पर प्रस्तुत किया था। इस शोध में उन्होंने टिकाऊ कृषि और आधुनिक खेती की तकनीकों के महत्व को रेखांकित किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ प्रशांतकुमार,विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ अखिलेश कुमार ,प्लेसमेंट ऑफिसर डॉक्टर भरत मेहर, डॉ संजीव कुमार सिंह, शंभू कुमार यादव, दिनेश कुमार चौधरी आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...