कटिहार, जुलाई 6 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा संचालित 'सम्बल' योजना के तहत सोमवार को जिला बुनियाद केंद्र, कटिहार सदर एवं अनुमंडल बुनियाद केंद्र, मनिहारी में दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 22 दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। वितरित उपकरणों में 16 वैशाखी, 6 सीपी (सेरेब्रल पाल्सी) चेयर, 3 टीएलएम किट, 3 छड़ी, 1 एडजस्टेबल स्टिक तथा 1 श्रवण यंत्र शामिल हैं। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन के कार्यों में सुविधा मिलने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी सहायता मिलेगी। वितरण कार्यक्रम में जिला बुनियाद केंद्र, कटिहार सदर एवं मनिहारी बुनियाद केंद्र के...