कटिहार, जुलाई 9 -- Katihar News: समेली ,एक संवाददाता मुरादपुर पंचायत स्थित कचरा प्रसंस्करण इकाई में स्वच्छता कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वच्छता पर्यवेक्षक उत्तम कुमार ने किया। इसमें पंचायत में चल रहे सफाई कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सभी घरों से नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: डोर टू डोर एकत्रित कचरे की छंटाई कर तैयार की जाएगी जैविक खादबैठक में शुल्क वसूली की समीक्षा बैठक में यूजर शुल्क वसूली की भी समीक्षा हुई। स्वच्छता पर्यवेक्षक ने कहा कि सभी स्वच्छता कर्मी नियमित रूप से घर-घर जाकर यूजर चार्ज का संग्रह करें। लाभुकों को भुगतान की रसीद देना और समय पर राशि जमा करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमित शुल्क वसूली से पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था क...