कटिहार, जुलाई 9 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई कुशीदा मुख्य सड़क पर ग्वालटोली के समीप गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बालू से लदा एक ट्रक सड़क किनारे असंतुलित होकर पलटने से बच गया। घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही थी, लेकिन राहत की बात रही कि किसी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारसोई कुशीदा मुख्य सड़क पर इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। उनका आरोप है कि पश्चिम बंगाल से गिट्टी,बालू लदा कई ट्रक अवैध तरीके से बिहार में प्रवेश करते हैं, जिससे सड़क पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: फूलबड़िया बाजार की बदहाली, गड्ढे में पलटा ई रिक्शा, हादसा टला ग्रामीणों ने प्रशासन से बारसोई कुशीदा मुख्य सड़क के शीघ्र चौड़ीकरण कराने की मांग की है।...