कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: बारसोई। नगर पंचायत बारसोई की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़क शहीद शुभम सिंह चौक-भाग बारसोई पथ की स्थिति नारकीय है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। जलजमाव व कीचड़ से आमलोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क बदहाल होने के कारण आए दिन दुर्घटना होते रहती है। अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बारसोई थाना, बारसोई अनुमंडल न्यायालय, अनुमंडलीय अस्पताल एवं बारसोई प्रमंडल विद्युत कार्यालय आने-जाने के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं। बावजूद इसके यह सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...