Katihar News: सड़क दुर्घटना में टोटो चालक गंभीर रूपसे घायल,रेफर
कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर खोटा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया।घायल चालक की पहचान फूल डोभी निवासी स्वर्गीय भगवत चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार चौधरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पोठिया थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पोठिया थाना के अनि रामविलास यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सड़क दुर्घटना में टोटो चालक गंभीर रूपसे घायल,रेफर पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.