Katihar News: सड़क की बदहाली और जलजमाव के विरोध में किया प्रदर्शन
कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड दो शमशेरगंज मोहल्ले के लोगों ने सड़क की बदहाली और जलजमाव की समस्या के विरोध में शुक्रवार को सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन किया l स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क पूरी तरह जर्जर हालत में है l सड़क पर बन आए गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटना होती है l हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी का जमाव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है l स्कूली बच्चे भी कई बार गिरने से जख्मी हो गए हैं l इस मोहल्ले में 500 से अधिक परिवार रहते हैं l स्थानीय निवासी मोहम्मद अजीज, खुर्शीद, लालू, शफीक, अलाउद्दीन आदि ने बताया कि समस्या को लेकर नगर निगम का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया l मांग करने के बाद भी न तो सड़क की मरम्मत की गई और न ही पानी की निकासी को लेकर कोई समु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.