Katihar News: संशोधित-- वोटर लिस्ट से गायब नामों की तलाश में घर-घर जाएंगे बीएलओ
कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से कोई पात्र नागरिक वंचित न रह जाए, इसके लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद शुरू होने वाले इस अभियान में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। पहले पुरानी और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान कर ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, जिनका नाम पहले दर्ज था, लेकिन अब सूची में नहीं है। पहली बार मतदाता बनने के पात्र युवाओं को भी सूची में शामिल कराने पर जोर रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर चलने वाले अभियान के पहले चरण में एसआईआर से पूर्व की मतदाता सूची और वर्तमान सूची का मिलान किया जाएगा। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूची (एएसडी)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.