कटिहार, जुलाई 22 -- Katihar News: कटिहार। चिल्ड्रेन्स हैप्पी होम विद्यालय, रोजितपुर कटिहार के प्रांगण में हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025 में सफल बच्चों के बीच चेक और प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ए के मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा युग ओलिंपियाड छात्रों को आगे बढ़ने का प्रेरणा देता है। वहीं विद्यालय शासी निकाय के सचिव गोपल सोनी ने बच्चों का हौसला बर्धन कर आगे भविष्य की सफलता के लिये लगातार परिश्रम करने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने विद्यालय छात्रों को शुभकामनाएं दी और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया । वहीं संयुक्त सचिव सुनील पूरणमलका ने बच्चों को संबोधित करते हुए सतत् परिश्रम करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य एव सभी शिक्षक ने भाग लिया और...