Katihar News: संशोधित--कटिहार में आज से जुटेंगे राज्यभर के युवा मुक्केबाज
कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इसमें बालक अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को सुबह 11 बजे खेल भवन, कटिहार में होगा। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। आयोजन को लेकर जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सिकंदरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.