कटिहार, अगस्त 9 -- Katihar News: डंडखोरा ,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन एवं पंचायत सरकार भवन में शनिवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पंचायत सचिव,बीएचएम, बीसीएम, सीएचओ, एएनएम सहित आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई।इसी क्रम में पंचायत सरकार भवन डंडखोरा में आयोजित चौपाल में प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने कहा कि संध्या चौपाल का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करना भी है। उन्होंने ग्रामीणों से चौपाल में खुलकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।...