कटिहार, अक्टूबर 1 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना के लिए माताओं के कठिन लोकआस्था के पर्व जिउतिया को लेकर कटिहार में तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों में व्रत की सामग्री जुटने लगी है तो बाजार में भी पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है। कोई पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटा है तो कोई सोने-चांदी का जिउतिया बनवाने आभूषण दुकानों का रुख कर रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह अनुष्ठान दो अक्टूबर, शुक्रवार को नहाय-खाय से शुरू होगा और चार अक्टूबर, रविवार की सुबह पारण के साथ संपन्न होगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जिउतिया पर्व का नहाय-खाय दो अक्तूबर कोशुक्रवार को सात्विक भोजन से होगी शुरुआत व्रत की शुरुआत नहाय-खाय से होगी। आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर के अनुसार इस दिन व्रती स्नान-ध्यान के बाद...