कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत में आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मो. कमरूज्जमा ने की। आम सभा में पंचायत के विकास एवं विद्यालयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंचायत के दो विद्यालय में रसोईघर तथा चार विद्यालय में शौचालय का निर्माण कराने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रस्तावित निर्माण कार्यों से विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। आम सभा के दौरान पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। मुखिया मो. कमरूज्जमा ने कहा कि पंचायत के विकास और ग्रामीणों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को ...