Katihar News: शिक्षा सेवक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
कटिहार, अक्टूबर 26 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर में तैनात शिक्षा सेवक प्रदीप कुमार राम के असामियक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर विद्यालय परिवार सहित प्रबुद्ध लोगों ने अपनी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। परिजनों ने बताया कि कई माह से बीमार चल रहे थे और पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिलने से उनकी समुचित इलाज नहीं हो पाया और इलाज के अभाव में उनका निधन हो गया। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी उनकी दवा की व्यवस्था चंदा देकर किये थे। प्रदीप कुमार अपने पीछे तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चे, पत्नी और बूढ़े मां-बाप को छोड़ गये है। जो अब बेसहारा हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.