कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विद्यालयों में शिक्षण कार्य के बजाय गुटबाजी, अनावश्यक गतिविधियों और शैक्षणिक उदासीनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की पढ़ाई में रुचि नहीं लेने अथवा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीईओ ने सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसके माध्यम से बच्चों को अपनी बात रखने, प्रश्न पूछने और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी के लि...