कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिरचाईबाड़ी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) सह हरिशंकर नायक उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्यालय में पढ़ाई के माहौल, विद्यार्थियों के विकास और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अभिभावकों से संवाद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी निशीथ प्रणीत सिंह सहित अभिभावक, छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। प्रभारी प्राचार्य उदय शंकर सिंह ने जिला पदाधिकारी का बुके एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं संगीत शिक्षक कृष्ण प्रसाद कौशिक ने जिला कार...