कटिहार, अक्टूबर 25 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मियों के त्यागपत्र, मृत्यु तथा लंबे समय से अनुपस्थित रहने से जुड़े मामलों का शिक्षा विभाग ब्योरा जुटाएगा। वर्ष 2023 से अब तक की स्थिति की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में मांगी गई है। इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को निर्देश जारी किया है। रिपोर्ट तैयार करने में किसी भी विद्यालय को बाहर नहीं रखा जाएगा। जिन स्कूलों में ऐसा कोई मामला नहीं है, उन्हें भी शून्य प्रतिवेदन देना अनिवार्य होगा। विभाग की ओर से बीपीएससी के माध्यम से नियुक्त विद्यालय अध्यापक (टीआरई-1, 2 एवं 3), सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षक, नियोजित शिक्षक तथा पुराने वेतनमान के नियमित प्रारंभिक और उच्च वि...