कटिहार, अगस्त 15 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों की शौर्यगाथा को नमन करते हुए 13 अगस्त की शाम प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक स्तंभ पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सह एमएलसी प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, बीडीओ प्रकाश कुमार,सीओ प्रियरंजन कुमार, बीपीआरओ मो. हाशिम, पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र माधव, धनेश्वर मंडल, सरपंच मनोज पटेल , पंकज कुमार , दिलीप साह, जदयू नेता मनोज मंडल , सुनील शर्मा, संजय सुमन,उत्तम कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा में शहीद स्मारक पर अंकित समेली के पाँच अमर वीर सपूत नक्षत्र मालाकार, नटाय परिहार, लालजी मंडल, जागेश्वर महलदार और रामचू यादव धथुरी मोदी के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। यह भी पढ़ें- जिले के ...