Katihar News: शहरी क्षेत्र में लगाया गया 540 सरकारी चापाकल, चालू हालत में 24 ही
कटिहार, जुलाई 21 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा अब तक विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालय व चौक-चौराहों पर 540 चापाकल लगाए गए। आमलोगों व राहगीरों को पेजयल की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से चापाकल लगाया गया था। इनमें अधिकांश चापाकल या तो चोरी चली गई। दर्जनों चापाकल मामूली खराबी के कारण बेकार पड़ा हुआ है। इसकी मरम्मत कराने को लेकर न तो पीएचईडी और न ही नगर निगम द्वारा कोई सुध ली जा रही है। धरातल पर 24 चापाकल ही चालू हालत में है। समाहरणालय के समीप सहित सरकारी स्कूलों में लगाया गया चापाकल तो चालू हालत में है लेकिन अन्य स्थानों पर लगाए गए चापाकल की या तो हेड चोरी चली गई या खराबी के कारण चापाकल बंद पड़ा हुआ है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता मुके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.