कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र। नशे के खिलाफ सघन छापामारी अभियान के दौरान बस्तौल चौक पर शराब पीकर हो-हंगामा कर रहे चार पियक्कड़ को प्राणपुर पुलिस ने धर दबोचा। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि चारों पियक्कड़ों का मेडिकल जांच करा कर मेडिकल पुष्टि के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद बस्तौल चौक में शराब बेचने एवं पीने वालों में दहशत व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...