कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: फलका। शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करना एक पति को महंगा पड़ गया।पत्नी की शिकायत पर पोठिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पोठिया दुर्गा स्थान निवासी एक पीड़ित ने अपने पति पर शराब के नशे में बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दे कर शिकायत की थी।पीड़िता के शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...