कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त वोट की ताकत पर साजिश के तहत भाजपा सरकार चोरी और डाका डालने में जुटी है। पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक महबूब आलम, पूर्व फौजी नंदलाल यादव और भीम यादव, असीम भौमिक और राजेश महासेठ ने शहर के विभिन्न मोहल्ले का भ्रमण कर आम लोगों सहित शिक्षित युवाओं को अपने अधिकार की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विरोध करना केवल राजनीतिक दलों का ही काम नहीं है बल्कि आम लोगों को अपने वोट के अधिकार के प्रति सजग रहना होगा। डॉ महतो ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कहना है कि जंतर मंतर का दृश्य पूरे देश में खड़ा करना है। यह भी पढ़ें- Katihar News: एसआईआर के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन का कटिहार में जोरद...