कटिहार, अक्टूबर 7 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र। दुर्गापूजा को लेकर जहां तैयारियां जोरों पर है दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा मंदिरों का रंग रोगन एवं पूजा की तैयारी की जा रही है तो वही डंडखोरा के दुर्गास्थान गांव में स्थित माता दुर्गा मंदिर के सामने डंडखोरा कटिहार मुख्य सड़क जर्जर एवं सड़क पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे होने तथा गड्ढे में जल जमा होने से छोटा तालाब के रूप में बदल गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: आजमनगर-गायघट्टा सड़क जर्जर, निर्माण की मांगसड़क की स्थिति आने जाने वाले राहगीर भी दुर्घटना के शिकार होते हैं साथ ही गांव के लोग रोज इसी सड़क से आना-जाना करते हैं और दुर्घटना का शंका बनी रहती है। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय दुर्गा पूजा मंदिर कमेटी के सदस्य एवं ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं विधान पार्षद अशो...