Katihar News: विद्यार्थियों की शिकायत पर अब 30 दिन में कार्रवाई, आईटीआई में विद्यार्थी सहयोग शिविर
कटिहार, सितम्बर 22 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। पढ़ाई में परेशानी हो, छात्रावास की व्यवस्था से जुड़ी शिकायत हो या शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर कोई सुझाव-अब विद्यार्थियों की आवाज प्रशासन तक सीधे पहुंचेगी। शिकायत करने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी पहचान सार्वजनिक होने का डर भी नहीं रहेगा। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को गोपनीय रखते हुए 30 दिनों के भीतर उसके निष्पादन की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, शिकायत के समाधान की प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी होगी। मंगलवार को कटिहार प्रखंड स्थित आईटीआई कॉलेज में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं और सुझावों को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.