Katihar News: विद्यार्थियों की प्रगति पर अभिभावकों से सीधा संवाद
कटिहार, नवम्बर 3 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति बेहतर बनाने और उनकी कमियों को समय रहते दूर करने के उद्देश्य से राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. रवि कुमार के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई, कक्षा में प्रदर्शन, नियमित उपस्थिति, अनुशासन और व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराते हुए बेहतर परिणाम के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील की। बैठक का संचालन एवं आयोजन प्रभारी गजानंद रजक ने किया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में संस्थान के साथ परिवार की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। बैठक में क्लास टेस्ट के परिणाम, कक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.