कटिहार, सितम्बर 19 -- Katihar News: कटिहार। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने शुक्रवार को वार्ड संख्या 28 में साफ-सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया तथा सफाई कार्य को बेहतर एवं नियमित बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 28 के पार्षद प्रतिनिधि एवं स्वच्छता प्रभारी कैलाश नारायण चौधरी भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने संबंधित कर्मियों को क्षेत्र में नियमित सफाई, कचरे के समुचित उठाव तथा स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण एवं बेहतर मॉनिटरिंग जरूरी है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में जि...