कटिहार, सितम्बर 23 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। बुधवार को कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद वहाब ने अपर समाहर्ता फिरोज अख्तर को मांग पत्र सौंपकर जीआर राशि से वंचित बाढ़ पीड़ित परिवारों का नाम पुनः सूची में शामिल कर उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। मांग पत्र में उन्होंने बताया कि अमदाबाद प्रखंड की 12 ग्राम पंचायते और एक नगर पंचायत बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित रही हैं। बाढ़ के कारण कई गरीब परिवारों के घर-द्वार समेत घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवारों में कई ऐसे हैं, जिन्हें अब तक जीआर राशि का लाभ नहीं मिल सका है।उन्होंने अपर समाहर्ता से ऐसे वंचित परिवारों को चिह्नित कर उनका नाम पुनः सूची में शामिल करने तथा नियमानुसार जीआर राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: जीआर से वंचित परिवा...