कटिहार, नवम्बर 23 -- Katihar News: प्राणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी लालगंज पंचायत के एनएच-31 स्थित लाभा चौक पर सोमवार को समेकित स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सिविल सर्जन कटिहार के निर्देशानुसार किया गया। शिविर में जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, जिला पर्यवेक्षक मोहम्मद कैसर सहाबी, दिनेश कुमार कुशवाहा, पवन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने टोटो चालक, रिक्शा चालक, ऑटो चालक एवं मजदूर वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान लोगों का बीपी, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: गंगा दशहरा पर कोसी मेले में लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जांच के दौरान गंभ...