कटिहार, जुलाई 22 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने लाइन डे के अवसर पर मंगलवार को पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं, आवासीय परिसर, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, पुलिसकर्मियों के कल्याण को बढ़ावा देना तथा पुलिस बल की कार्यक्षमता में और अधिक सुधार लाने की दिशा में कई बिंदुओं पर निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आवास, स्वास्थ्य, अवकाश, संसाधनों की उपलब्धता तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और समयब...