कटिहार, नवम्बर 27 -- Katihar News: पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और 162 रुपये नकद बरामद, आजमनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है गिरफ्तार युवक कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक युवक को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। रोशना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को लालगंज स्थित रोशना बांध के पास छापेमारी कर यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक अवैध हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से उसकी योजना नाकाम हो गई। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि रोशना थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि लालगंज रोशना बांध के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष प...