कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड अंतर्गत कचना थाना पुलिस ने रेलवे पूर्वी गेट के समीप शराब पी रहे 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कचना थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कचना रेलवे पूर्वी गेट के समीप कुछ लोग एकत्र होकर शराब पी रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर सभी 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...