Katihar News: रासचौक में 11 हजार बोल्ट तार टूटने से मची अफरा-तफरी बचे लोग
कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: बारसोई। रविवार की सुबह के सात बजे एसएच 98 मुख्य सड़क रासचौक में 16 चक्का के ट्रक 11 हजार बोल्ट के तार से जाकर टकराया जिससे आसपास में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। बता दे कि ट्रक 16 चक्का के एवं ऊंचाई अधिक रहने के कारण 11 हजार बोल्ट तार गाड़ी के ऊपर लग जाने के कारण तार टूट कर सड़क पर जा गिरा। गनीमत माने की अगल-बगल में लोग एवं वाहन नहीं चल रहे थे। नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी तथा बिजली को तुरंत बंद कराया गया। बिजली के तार सड़क में गिरने से लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम रहा तथा सड़क में वाहन की लंम्बी कतारे लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बारसोई पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात को नियमित रूप से चालू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.