कटिहार, अक्टूबर 5 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। हफलागंज के राम-जानकी मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य जोर-शोर से जारी है। स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा राम जानकी मंदिर के परिसर को पक्कीकरण किए जाने के साथ-साथ चाहर दिवारी को रंग रोगन एवं बिजली के रोशनी से सजाये जा रहे है। वही मंदिर परिसर के कुए का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। मंदिर परिसर के चारों ओर पर्यावरण के दृष्टिकोण से बेहतर माहौल बनाने के लिए फूल बागान को भी आकर्षक रूप से सजाये जाएगे। दुर्गा पूजा, दीपावली के पहले मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को पूरे किए जाने की बात कहते ही शिव मंदिर समिति के सचिव नरेश यादव ने बताया कि सामाजिक सहयोग से सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है और इस कार्य में युवा शक्ति का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Champawat News: वाल्मीकि धर्मशाला का सौं...