कटिहार, अगस्त 19 -- Katihar News: आजमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्वालटोली सिंहपुर में कार्यरत रसोईया पर शिक्षिका के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। रसोईया के कथित अमर्यादित आचरण से परेशान शिक्षिका ने मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है। वहीं ग्रामीणों ने रसोईया एवं प्रधानाध्यापक के तबादले की भी मांग की है। शिक्षिका के आवेदन पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अल्ताफ हुसैन ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं, स्थानीय ग्रामीणों एवं अन्य सहायक शिक्षकों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जांच के क्रम में प्राप्त बयानों एवं तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया घटना में रसोईया की गलत...