कटिहार, जुलाई 26 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया जल्द ही पूरी तरह डिजिटल और सुविधाजनक होने जा रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर दस्तावेज लिखने वाले पारंपरिक कातिब अब केवल दस्तावेज लेखक नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें 'सेवा प्रदाता' (सर्विस प्रोवाइडर) की नई भूमिका दी जाएगी। इसके तहत वे जमीन खरीदने और बेचने वाले लोगों को दस्तावेज तैयार कराने से लेकर ऑनलाइन आवेदन, स्लॉट बुकिंग और अपॉइंटमेंट सहित पूरी निबंधन प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।

नई व्यवस्था की तैयारी निबंधन विभाग ने इस नई व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय स्तर पर कातिबों को नई प्रणाली के अनुरूप प्रशिक्षित करने की भी योजना बनाई गई है, ताकि वे ऑनलाइन सेवाओं के संचालन में लोगों की प्रभावी मदद कर सकें। ...