कटिहार, अगस्त 25 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही कटिहार के बाजारों में उत्सव का रंग चढ़ने लगा है। आगामी 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन को लेकर शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक की दुकानें रंग-बिरंगी राखियों से सज गई हैं। सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारी के लिए बहनों की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई अपने भाई की पसंद और उम्र के अनुसार सबसे सुंदर राखी चुनने में जुटा है। इस बार बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ आधुनिक डिजाइन की राखियां भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, सुपरहीरो, खिलौना और रंग-बिरंगे फूलों वाली राखियों की सबसे अधिक मांग है। वहीं युवाओं के बीच स्टोन, मोती, रुद्राक्ष, सिल्वर फिनिश, जरी और आकर्षक धा...