कटिहार, सितम्बर 20 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। स्वच्छता केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी से जुड़ा अभियान है। शनिवार को विकास भवन के सभागार में छात्राओं ने अपनी कूची और रंगों से इसी सोच को जीवंत कर दिया। 'स्वच्छता ही सेवा-2026' के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गांधी उच्च विद्यालय, बीएमपी-7 और जवाहर नवोदय विद्यालय की 50 छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और ठोस अपशिष्ट नियमावली-2026 के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रंगों और कल्पनाओं के जरिए कहीं स्वच्छ शहर की तस्वीर उकेरी गई तो कहीं कचरे के सही प्रबंध...