कटिहार, अक्टूबर 31 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। जिला अतिथि गृह में युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा का युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार यादव एवं प्रदेश प्रधान महासचिव प्रतीक कुशवाहा मुख्य अतिथि के थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज युवा सूखा नशा आदि का शिकार होते जा रहे है जो चिंता का विषय है। हमें इसे एकजुट होकर रोकने का प्रयास करना चाहिए। सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सदन में भी इस मामले को उठाया है। प्रधान महासचिव ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Katihar News: नशे से दूर रहकर युवा समाज को दें नई दिशा अध्यक्षता करते हुए उमाकांत आनंद ने कहा कि जब तक युवा आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक हमारे देश और समाज का ...