कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने की नीयत से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को आरपीएफ पोस्ट कटिहार ईस्ट की टीम ने गिरफ्तार किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि स्टेशन पर गश्ती के दौरान युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और आवश्यक जांच के बाद हिरासत में लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सफीक आलम, कोढ़ा, कटिहार के रूप में हुई है। मामले में केस दर्ज किया गया है। आरपीएफ ने आरोपी को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे 25 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...