कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कटिहार। शारदीय नवरात्र की आहट के साथ कटिहार में दुर्गापूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा समितियां पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। शहर की दुर्गापूजा में हर साल कुछ नया देखने को मिलता है। इस बार श्री यज्ञशाला दुर्गा पूजा समिति देश-दुनिया की स्थापत्य कला को पूजा पंडाल में उतारने की तैयारी में है। समिति का पंडाल म्यांमार की प्रसिद्ध बौद्ध स्थापत्य शैली से प्रेरित होगा। करीब 120 फीट ऊंचा पंडाल अपनी बनावट के साथ आकर्षक लाइटिंग के लिए भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का केंद्र बनेगा। खास बात यह होगी कि बौद्ध स्थापत्य की झलक लिए इस पंडाल के भीतर मां दुर्गा पारंपरिक स्वरूप में भव्य प्रतिमा के साथ विराजमान होंगी। समिति के सदस्य एवं कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि इस बार पंडाल, प्रतिमा और भोग समेत करीब 14 ...