कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र। खेत में सिंचाई के लिए लगा हुआ मोटर पंप चोरी करते हुए दो चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि ग्रामीणों को चकमा देकर दो चोर भागने में सफल रहा। कामीपुर परसा के किसान सुभाष मंडल मंगलवार अहले सुबह पटवन के लिए खेत जा रहा था। खेत से चोरों द्वारा मोटर पंप चोरी का संदेह होने पर ग्रामीणों को जानकारी दी। जानकारी होते ही दर्जनों ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने दो चोर को रंगे हाथ पकड़ा। दो अन्य चकमा देकर फरार हो गया। चारो चोर बाइक से मोटर पंप चोरी करने पहुंचे थे। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि कजरा टोला सिरंडा निवासी मोहम्मद हसनैन व जौनिया निवासी चमरू ततमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: पुलिस ने चोरी के तीन बाइक के साथ 04 चोर को किया गिरफ्तार फरा...